Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman's body found hanging from a noose in the kitchen

Jalaun News: किचन में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 26 Nov 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 26 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose in the kitchen
फोटो- 16 मृतक अर्चना की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव में बुधवार सुबह महिला का शव घर के किचन में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव निवासी अर्चना राजपूत (38) पत्नी नरेंद्र राजपूत झांसी में मकान लेकर अपने बेटे निखिल (21) और बेटी इक्षा (16) को पढ़ा रही थीं। उनके पति नरेंद्र राजपूत और ससुर भरत सिंह, जो रेलवे से सेवानिवृत्त हैं, गांव में रहकर खेती बाड़ी देखते हैं। खेती के काम के चलते नरेंद्र ने दो दिन पहले अर्चना को गांव बुलाया था।
विज्ञापन

बुधवार तड़के नरेंद्र और उनके पिता खेत पर चले गए। इसके बाद सुबह ससुर भरत सिंह मजदूरों के लिए खाना लेने घर पहुंचे। उन्होंने अर्चना को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर के कमरों में तलाश करने के बाद जब उन्होंने किचन का दरवाजा देखा तो अर्चना का शव छत के कुंदे से रस्सी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर वह घबरा गए और बेटे व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटवाए। परिजन के मुताबिक अर्चना कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि महिला को मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
---


खाना बनाते-बनाते उठाया आत्मघाती कदम

अर्चना ने सुबह तड़के अपने पति और ससुर को नाश्ता बनाकर खिलाया था। इसके बाद दोनों खेत पर चले गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि घर में अर्चना पति, ससुर और मजदूरों के लिए खाना बना रही थी। वह रोटियां बनाने के बाद सब्जी पका रही थी। सब्जी अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई थी कि उसने चूल्हे से कड़ाही उतारी और रसोई में जाकर फंदा लगा लिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
----
घरेलू विवाद में परिजन ने बुलाई पुलिस तो युवक ने लगाया फंदा
रामपुरा। घरेलू विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास खाली पड़े बाड़े में नीम के पेड़ पर लटका मिला। उसके तोड़फोड़ करने पर परिजन ने पुलिस बुला ली थी, इसके बाद युवक ने फंदा लगा लिया।
धर्मपुरा जागीर निवासी अर्जुन सिंह (37) का बुधवार सुबह किसी घरेलू बात को लेकर परिजन से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। इस पर परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत रहने की हिदायत दी और लौट गई। इसके कुछ देर बाद अर्जुन घर के पास खाली पड़े बाड़े में पहुंचा और नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।

बताया गया कि अर्जुन मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी पत्नी संगीता देवी और तीन बच्चे हैं। इनमें 13 और सात वर्ष की दो बेटियां तथा 10 वर्ष का एक बेटा है। मृतक के पिता आज्ञाराम पीआरडी में कार्यरत हैं। थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed