Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two caught cooking meat of a protected bird

Auraiya News: प्रतिबंधित पक्षी का मांस पकाते दो को पकड़ा

Thu, 26 Nov 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two caught cooking meat of a protected bird
-अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव दलेल नगर का मामला, एक किलो मांस बरामद
विज्ञापन

-पक्षी की पहचान के लिए वन विभाग के अधिकारी को बुलाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव दलेल नगर में बुधवार देर शाम प्रतिबंधित पक्षी का मांस तैयार किए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। चौकी पुलिस की कार्रवाई में मौके से करीब एक किलोग्राम अधबना मांस और पंख बरामद किए हैं। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर चल रही गतिविधि को रोका। बरामद मांस किस पक्षी का है, इसकी पुष्टि के लिए कोतवाली पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी है। वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद मांस की जांच और पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपियों ने प्रतिबंधित पक्षी का शिकार कर उसका मांस बनाने का प्रयास किया है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अजीतमल कोतवाल विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है और जांच रिपोर्ट व तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed