{"_id":"58bc562e4f1c1b185ae7e771","slug":"atm-card-by-changing-the-amount-withdrawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल कर निकाल ली रकम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल कर निकाल ली रकम
Sant Kabir Nagar
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदद के नाम पर रकम निकालने गए एक युवक का एटीएम बदलकर 20,000 रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। महुली क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी सुशील कुमार राय पुत्र हरिराम राय खेती करते हैे। शनिवार को वह चचेरे भाई पवन कुमार राय के साथ खलीलाबाद आए थे। सुशील का आरोप है कि चचेरे भाई के साथ शहर के एक एटीएम पर पैसा निकालने गए।
जहां एटीएम कक्ष में एक युवक पहुंचा। उन्होंने एटीएम कार्ड से पहली दफा दस हजार रुपये निकाले। बीच में एटीएम ने काम करना बंद कर दिया। कोशिश करने पर भी जब रकम नहीं निकली तो युवक ने मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड मांग लिया। उनके एटीएम कार्ड से युवक ने दस हजार रुपये निकालकर और उन्हें दे दिया।
इसी बीच आरोपी ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उन्हें दूसरा कार्ड दे दिया। बाद में उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि मगहर एटीएम से दो बार में उनके कार्ड से 20000 रुपये की निकासी की गई है। ऐसी सूचना से वह परेशान हो गए और फिर संबंधित बैंक पर गए और प्रबंधक से मामले की शिकायत की। उनका आरोप था कि जालसाज युवक को देखने पर वह पहचान भी जाएंगे। एटीएम में लगे सीसीटीवी में जालसाज युवक की फुटेज भी आई होगी। शाखा प्रबंधक ने पुलिस में केस दर्ज कराने की सलाह दी और पुलिस के जरिए मांग करने पर फुटेज भी उपलब्ध कराने की बात कहीं।
विज्ञापन
कोतवाल कमला यादव ने बताया कि एटीएम कार्ड न तो दूसरे को देना चाहिए और न ही अपना गुप्त कोड बताना चाहिए। तमाम ऐसी काल मोबाइल पर आती हैं और फर्जी बैक कर्मी बता कर जालसाज लोगों से कोड पूछ लेते हैं और उनके खाते से पैसा निकाल लेते हैं। वैसे इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।