फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accident at durgpur, labour collapsed

दुर्गजोत चौराहे पर हादसे में मजदूर की मौत

Fri, 17 Nov 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
accident at durgpur, labour collapsed
सड़क हादसे में गई मजदूर की जान। - फोटो : Amar Ujala
नंदौर। बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत चौराहे पर गुरुवार की रात किसी वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल था। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे।
विज्ञापन


पड़रिया गांव के लोगों ने बताया कि 30 वर्षीय श्यामजीत पुत्र हरिवंश ईट भट्टे पर काम करते थे। वह गुरुवार की रात सात बजे के करीब पैदल ही दुर्गजोत चौराहे की ओर टहलने गए थे। उसी दौरान नंदौर से बस्ती की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद जुटे लोगों ने 108 नंबर पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची एबुलेंस से घायल को सीएचसी मेंहदावल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रात ही उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।  एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed