फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A person's body hanging from the tree

पेड़ से लटकती मिली एक व्यक्ति की लाश

Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
A person's body hanging from the tree
बालू शासन नदी किनारे मिले लाश की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बघौली। क्षेत्र के पिड़ारी बालू शासन जंगल में शनिवार को पेड़ से लटकती युवक की लाश मिली है। ग्रामीणों ने लाश को देखकर बखिरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 एसओ बखिरा राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पिडारी बालू शासन के जंगल में एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटक रही है। मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया गया। उसकी पहचान बखिरा क्षेत्र के करैली गांव निवासी 40 वर्षीय मारकंडेय पुत्र कतारू के रूप में हुुई है। पिड़ारी बालू शासन कोतवाली क्षेत्र में आता है और बखिरा का बॉर्डर है। शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द करते हुए पीएम के लिए भेज दिया गया है। सूचना पर मृतक के घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक की बहन पार्वती ने बताया कि उनके पिता कतारू सालों से बीमार चल रहे हैं। माता की भी स्थिति अच्छी नहीं है। भाई मारकंडेय की मानसिक स्थित कुछ वर्षों से ठीक नहीं थी। शुक्रवार सुबह दस बजे से ही वह गायब थे। शनिवार को उनकी मौत की सूचना मिली। उसने बताया कि मारकंडेय की पत्नी की मौत चार साल पहले हो चुकी है। उनके चार बच्चे हैं। जिसमें पुत्र किशन 15 वर्ष, गोपी आठ वर्ष, बेटी मंजू 16 वर्ष है। जबकि बड़ी बेटी संजू की शादी हो चुकी है। पार्वती ने बताया कि उसके भाई की मौत से परिवार पूरी तरह से बिखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed