फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Mon, 07 Jan 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
खेत में करंट लगने से दुकानदार की मौत
विज्ञापन

जंगल दशहर गांव निवासी समीउल्लाह घर में ही चलाते थे दुकान
काफी देर बाद घरवालों को हुई जानकारी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के जंगल दशहर गांव निवासी 50 वर्षीय दुकानदार की सोमवार की सुबह करीब 11 बजे चिरैहवा चौराहे के पास करंट लगने से मौत हो गई। दुकान का सामान लेने चौराहे पर गए दुकानदार नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ चले गए थे। खेत में लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी विद्युत निगम के साथ-साथ अन्य अफसरों को दी है।

जंगल दशहर गांव निवासी समीउल्लाह घर में ही दुकान चलाते थे। पत्नी तैयबा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे पति दुकान के लिए सामान लेने चिरैहवा चौराहे पर गए थे। दुकानदार ने बताया कि सामान निकालकर रखने के बाद वह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ चले गए। कुछ देर बाद उधर खेलने गए बच्चों ने एक व्यक्ति को बिजली के तार में लिपटा हुआ देखकर शोर मचाया। चौराहे व आसपास के लोग वहां पहुंचे और विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बखिरा पुलिस को भी दी। घटना की सूचना मिलने पर गांव व घर के लोग पहुंचेे और शव लेकर घर आ गए। देर शाम तक शव दरवाजे पर रखा था। इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से दुकानदार के मौत की सूचना उन्हें नहीं थी। हल्के के सिपाही को भेजकर घटना की जानकारी कराई जाएगी। घरवाले अगर तहरीर देते हैं तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed