फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man Murder wife in Ludhiana stabbed 30 times

लुधियाना में रिश्तों का कत्ल: पहले बेटे को भेजा बाजार, फिर 12 इंच के चाकू से पत्नी को 30 वार गोदा

Wed, 04 Nov 2026 08:15 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Wed, 04 Nov 2026 08:15 AM IST
सार

आरोपी राजिंदर सिंह अपनी पत्नी कमलदीप कौर पर शक करता था। 1996 में शादी के बाद से उसकी शक करने की आदत बढ़ती गई। 29 अक्तूबर को उसने पत्नी पर चाकू हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
man Murder wife in Ludhiana stabbed 30 times
लुधियाना में हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में रविवार देर शाम एनआरआई कमलदीप कौर की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने अपनी पत्नी के शरीर पर एक-दो नहीं बल्कि तीस वार कर उसे मौत के घाट उतारा। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई।

विज्ञापन


तीन डॉक्टरों डॉ. मंदीप, अजय पाल और डॉ. पवनदीप कौर के बोर्ड ने मृतक कमलदीप कौर के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके हाथ, पैर, पेट, सीने और दिल में गहरे घाव के निशान मिले। डॉक्टरों ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी ने रसोईघर में रखे 12 इंच के चाकू से हमला किया था। हत्या के बाद उसने चाकू धोकर साफ किया और भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी खींचतान थी
इस नृशंस हत्याकांड की पटकथा कई वर्ष पुरानी आपसी खींचतान से जुड़ी है। आरोपी राजिंदर सिंह पेशे से ड्राइवर है। वह अपनी पत्नी कमलदीप कौर के खुले विचारों पर शक करता था। 1996 में शादी के बंधन में बंधे इस दंपती के दो बेटे हैं। कमलदीप कौर ने बेटों की अच्छी परवरिश की थी और बड़े बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजा था। 


आरोपी पति की शक करने की आदत समय के साथ बढ़ती गई और वह लगातार पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाता था। हाल ही में बड़े बेटे की तबीयत बिगड़ने पर दोनों तीन महीने पहले विदेश गए थे। बीते 23 अक्तूबर को कमलदीप कौर भारत लौट आई और छोटे बेटे के साथ रहने लगी। आरोपी राजिंदर सिंह 29 अक्तूबर को वापस आया और घर पहुंचते ही उसने छोटे बेटे को बाजार भेजकर पत्नी पर चाकू हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed