फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विकास कार्यों की जांच में गई टीम को बनाया बंधक

विकास कार्यों की जांच में गई टीम को बनाया बंधक

Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की जांच में गई टीम को बनाया बंधक
धनघटा। महुली क्षेत्र के बंधूपुर गांव में शनिवार को जांच करने गई तीन सदस्यीय टीम को गांव के कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। बीडीओ की सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने जांच टीम को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले आई। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बंधूपुर ग्राम पंचायत के कुछ लोगों ने डीएम को पत्र देकर गांव में वर्ष 2007 से अब तक हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की थी। इसके क्रम में पूर्व में भी तीन बार जांच हुई थी, लेकिन शिकायत कर्ता उससे संतुष्ट नहीं थे। डीएम के आदेश पर सीडीओ ने विकास कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम में उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। आरईडी के जेई राजकिशोर तिवारी व अपर जिला बचत अधिकारी को भी टीम में शामिल किया। जेई राजकिशोर तिवारी ने बताया कि डीडी कृषि लोकेंद्र सिंह ने अपने स्थान पर नाथनगर के एडीओ कृषि श्यामदेव चौधरी को नामित कर भेजा। शुक्रवार को बंधूपुर अगहिया में पूरे दिन जांच हुई। शनिवार को टीम गांव के रामुपुर पुरवा में जांच कर रही थी। उसी दौरान शिकायत कर्ता जांच में व्यवधान डालने लगे। समझाने का प्रयास किया गया तो वे लोग अभद्रता पर उतारू हो गए और उन्हें वहीं रोक लिया और जाने नहीं दिया। किसी तरह इसकी सूचना बीडीओ को दी गई। बीडीओ ने महुली थाने पर सूचना दी। इसके बाद महुली पुलिस उन्हें छुड़ाकर थाने ले आई। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर महुली एसपी गौतम का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed