फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   फरार दूसरा अपराधी भी गिरफ्त में

फरार दूसरा अपराधी भी गिरफ्त में

Wed, 30 Aug 2017 07:23 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
फरार दूसरा अपराधी भी गिरफ्त में
लॉकअप से भागा दूसरा अपराधी भी पकड़ा गया
विज्ञापन


बखिरा (संतकबीरनगर)। सोमवार की रात बखिरा थाने के लॉकअप के रोशनदान के रास्ते भागने में कामयाब रहे गैंगरेप के आरोपी भोलू गुप्ता को पुलिस ने मंगलवार की रात भिटवा चौराहे से पकड़ लिया, जबकि लॉकअप से भागे बदमाश कैलाश ढाढ़ी को मेंहदावल के कुसफर मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार की भोर में ही पकड़ कर पुलिस को सौंपा था। इधर बुधवार को पुलिस ने दोनों बदमाशों के पकड़े जाने की नई कहानी गढ़ डाली। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस आदि मामले में केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक बखिरा पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने गोरखपुर के बांसगांव के घईसरा निवासी शातिर लुटेरा कैलाश ढाढ़ी और जनपद बस्ती के कोतवाली क्षेत्र के चईयाबारी निवासी लुटेरा एवं गैंगरेप के आरोपी भोलू उर्फ नवरत्न गुप्ता को पकड़ा था। सोमवार की रात दोनों शातिर बदमाश थाने के लॉकअप के रोशनदान के रास्ते भाग निकले थे, जिसमें से कैलाश ढाढ़ी को मंगलवार की भोर में ही मेंहदावल के कुसफर मोहल्ले के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था, जबकि भोलू गुप्ता भागने में कामयाब हो गया था। मंगलवार की रात में ही भोलू गुप्ता को भी पुलिस ने भिटवा चौराहे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस की कहानी
बुधवार को पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ने की जो नई कहानी गढ़ी। उसके मुताबिक एसओ रामभवन यादव, चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह लेडुआ-महुआ तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। स्वाट टीम को भी बुला लिया गया। उसी दौरान सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश बांसी की तरफ जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर तिराहे की नाकाबंदी की गई। एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चकमा देते हुए बाइक सवार बदमाश मेंहदावल की तरफ भागने लगे, जिनका पीछा करके पुलिस टीम ने पकड़ लिया। बदमाशों की पहचान भोलू गुप्ता उर्फ नवरत्न और कैैलाश ढाढ़ी के रूप में कई गई। एसओ रामभवन के मुताबिक कैलाश दाढ़ी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, कारतूस, नंबर प्लेट बदली हुई चोरी की बाइक मिली। बाइक की तलाशी में डिकी में रखा 1800 ग्राम चरस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल जा रहे थे चरस बेचने
कड़ाई से पूछताछ में बताया कि दोनों ने नेपाल से चरस लेकर बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन सौदा नहीं पटने पर बांसी में दोनों की रुकने की योजना थी। बताया कि बाइक भी चोरी की है, जिसमे फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया है। पूछताछ में 10 दिन पहले अहिरौली, कुशीनगर के रामपुर झुडिया चौराहे से एक सोनार से सोना, चांदी के जेवथरात लूटा गया था। पांच माह पूर्व नरकटहा गांव के निकट एक सोनार से 28000 हजार नगदी व जेवर लूटे थे। जबकि गिरगिटिया महराजगंज से एक सोनार से 5000 नगदी व जेवर लूट लिए थे। लूट की घटनाओं में शामिल अपने एक अन्य साथी का भी नाम पुलिस को बताया। पकड़ा गया बदमाश कैलाश ढाढ़ी शातिर लुटेेरा है और उसके ऊपर 5000 रुपये का ईनाम भी था। पकड़े गए दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed