फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth drowns while bathing in a pond

Siddharthnagar News: पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Wed, 07 Oct 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth drowns while bathing in a pond
शोहरतगढ़। क्षेत्र के नीबी दोहनी गांव में बुधवार को पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी गांव निवासी उमेश चौरसिया (30) पुत्र रामकिशन चौरसिया गांव के बाहर स्थित पोखरे में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद कुछ लोग पोखरे में कूदे और उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीण आनन-फानन में उमेश को सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि युवक की पोखरे में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद गांव में मातम, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल : उमेश की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
परिजनों के अनुसार उमेश पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके भाई रमेश और दिनेश विवाहित हैं जबकि गोपाल और गणेश अभी अविवाहित हैं। उमेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। मौत के बाद बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed