फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जोगाराजा गांव में हुई घटना

जोगाराजा गांव में हुई घटना

Sun, 05 May 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
जोगाराजा गांव में हुई घटना
संदिग्ध हाल में महिला की मौत
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के जोगाराजा गांव का मामला
पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज
तीनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के जोगाराजा गांव में शनिवार देर शाम को एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। इस मामले में मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सूचना पर सीओ और एसओ ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी सास, ससुर और पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पकडड़ीहा निवासी स्वर्गीय श्रीराम मौर्य की 26 वर्षीय पुत्री इंद्रमति की शादी वर्ष-2013 में महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जोगाराजा निवासी राजकुमार मौर्य के पुत्र राकेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से इंद्रमति को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। शनिवार शाम करीब सात बजे संदिग्ध हाल में इंद्रमती देवी की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को जोगाराजा गांव के एक व्यक्ति के माध्यम से हुई। मौके पर पहुंचे सीओ एके पांडेय, तहसीलदार रामशुभ शर्मा और एसओ ने शव कोकब्जे में ले लिया। मृतका के भाई सीताराम ने पति राकेश, सास सुमित्रा देवी और ससुर राजकुमार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ महुली शैलेंद्र राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


मौत के दो घंटे पहले इंद्रमति ने की थी मां से बात
धनघटा। इंद्रमती देवी के भाई सीताराम मौर्य के अनुसार उसकी बहन ने शनिवार की शाम को करीब पांच बजे मां भानमती से मोबाइल पर रोते हुए अपने ऊपर हो रहे जुल्म अत्याचार की दास्तां सुनाई थी और यह भी आशंका जाहिर करते हुए कहा था कि उसके पति, ससुर -सास उसे मार डालेंगे। इससे बेटा आयुष अनाथ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक समारोह में मौत की सूचना से हड़कंप
धनघटा। इंद्रमति देवी के मायका कोतवाली क्षेत्र के पकडड़ीहा में शनिवार को पट्टीदारी में तिलक कार्यक्रम था। इसी बीच उसकी मौत को सूचना मिलने पर वहां कोहराम मच गया। आननफानन में परिजन और रिश्तेदार कार्यक्रम को छोड़कर जोगाराजा की तरफ चल दिए और खुशी का माहौल गम में बदल गया।


डेढ़ वर्ष पूर्व थाने में हो चुकी है पंचायत
धनघटा। विवाह के बाद से ही इंद्रमती देवी को उसके ससुराल वालों से दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित होने से परेशान होकर डेढ़ वर्ष पूर्व महुली थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिस पर कुछ संभ्रात लोगों के हस्ताक्षेप पर ससुराल वालों के लिखित माफी मांगने और दोबारा ऐसी गलती न होने के शर्त पर पंचायत में मामले का पटाक्षेप हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed