फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Car runs over three cows; they die on the spot.

Haridwar News: कनखल में बेकाबू कार ने तीन गायों को कुचला, मौके पर मौत

Fri, 28 Aug 2026 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Car runs over three cows; they die on the spot.
-बैरागी कैंप में बृहस्पतिवार देर रात हादसा, कार छोड़कर चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप में बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रही तीन गायों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की देर रात एक कार बैरागी कैंप की ओर से तेज गति से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद तीन गायें उसकी चपेट में आ गईं। कार की टक्कर से तीनों गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार खुद को समाजसेवी कहने वाले एक युवक की बताई गई है। हालांकि, हादसे के समय कार कौन चला रहा था, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है। युवक सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो के माध्यम से नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उसके नाम से जुड़े वाहन से तीन गायों की मौत का मामला सामने आने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed