फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Accused of exploiting a minor in Rajgarh: Lover took her to Dhar on pretext of marriage, 2 accused arrested

प्यार में दगा: शादी की खरीदारी कर रही नाबालिग को भगा ले गया प्रेमी, कई दिनों तक दुष्कर्म कर फरार हुआ आशिक

Fri, 28 Aug 2026 04:54 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 04:54 PM IST
सार

धार-राजगढ़ में नाबालिग युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर उसे धार ले जाने और आठ दिन तक कमरे में रखकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। संपर्क टूटने से परेशान युवती ने अमझेरा तालाब में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Accused of exploiting a minor in Rajgarh: Lover took her to Dhar on pretext of marriage, 2 accused arrested
धार में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में संपर्क तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक उसे धार ले गया, जहां उसे करीब आठ दिन तक एक कमरे में रखा गया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में आरोपी के संपर्क तोड़ने से परेशान युवती ने अमझेरा तालाब में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


मामले में अमझेरा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर प्रकरण राजगढ़ थाने को भेज दिया है। राजगढ़ पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों आकाश पिता बंशीलाल (22) और गोपाल पिता हेमालाल (28) को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी निलेश डावर समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शादी की जानकारी के बाद युवती को धार बुलाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो साल से निलेश डावर निवासी उमरिया बड़ा, थाना नौगांव, जिला धार को जानती थी। दोनों के बीच मोबाइल के जरिए बातचीत होने लगी और बाद में प्रेम संबंध हो गए। इस बीच युवती की सगाई छह-सात महीने पहले मोगजीपाड़ा निवासी युवक से तय हो गई थी और शादी 2 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी। पीड़िता के अनुसार, इसकी जानकारी निलेश को हुई तो उसने उससे शादी करने की बात कही और सगाई तोड़ने का दबाव बनाया। 24 मार्च को युवती अपने पिता के साथ राजगढ़ शादी के कपड़े लेने गई थी। आरोप है कि निलेश के कहने पर उसका दोस्त बलराम बाइक लेकर पहुंचा और युवती को धार ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बहुचर्चित कटनी जमीन मामले में SIT की दबिश: आरोपी हनफी के घर मिला ताला, तीनों नामजद की तलाश में छापेमारी जारी

आठ दिन तक कमरे में रखने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, धार पहुंचने के बाद उसे एक परिचित के कमरे में ले जाया गया। आरोप है कि वहां उसे करीब आठ दिन तक रखा गया और निलेश ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि निलेश का दोस्त गोपाल भी वहां आता-जाता था और उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी। कुछ समय बाद निलेश ने युवती से मिलना बंद कर दिया। उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले जाने का आरोप है। करीब दो महीने तक संपर्क नहीं होने से युवती परेशान हो गई।


अमझेरा तालाब में लगाई छलांग
26 अगस्त को युवती धार से बस के जरिए अमझेरा पहुंची और निलेश से मिलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वह अमझेरा तालाब की पाल पर पहुंची और कथित तौर पर परेशान होकर पानी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवती को पानी में देखा और तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। रात में डर के कारण उसने घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। अगले दिन 27 अगस्त को वह अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
अमझेरा थाना पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला राजगढ़ थाने को भेज दिया। राजगढ़ पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी निलेश डावर की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि युवती के बयान अमझेरा थाने में दर्ज किए गए थे। पुलिस जांच में युवती को आरोपी के दोस्त द्वारा ले जाने और परिचित के घर पर उसके साथ शोषण किए जाने की बात सामने आई है। प्रकरण दर्ज कर दो सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed