फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Argument at Momos Stall Turns Fatal, Delivery Boy Shot Dead; Gunman Flees

ग्वालियर: मोमोज के ठेले पर कहासुनी के बाद युवक ने निकाला कट्टा, डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Fri, 28 Aug 2026 10:21 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

आनंद नगर में मामूली विवाद के बाद 28 वर्षीय डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोमोज के ठेले पर दो युवकों से कहासुनी के बाद एक आरोपी ने सिर में गोली मार दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर चक्का कर दिया।

विज्ञापन
Gwalior: Argument at Momos Stall Turns Fatal, Delivery Boy Shot Dead; Gunman Flees
कहासुनी के बाद युवक की हत्या

विस्तार

शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में गुरुवार रात मामूली विवाद के बाद 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नई सड़क बावन पायेगा निवासी विवेक मीणा के रूप में हुई है। विवेक डिलीवरी बॉय का काम करता था। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विवेक आनंद नगर में एक मोमोज के ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान दो युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपियों ने कथित तौर पर कट्टा निकाल लिया। आरोप है कि दोनों में से एक ने विवेक के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। गोली लगते ही विवेक सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विवेक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है और पुलिस विवाद के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। विवेक की मौत की खबर मिलते ही उसके साथियों और परिचितों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और चक्काजाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने एक सरकारी एंबुलेंस के कांच पर पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खरगोन: बाइक से 10 अवैध देशी पिस्टल ले जा रहे युवक को किया गिरफ्तार, तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पूछताछ जारी


मामले की जानकारी मिलने पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसएसपी ने करीब 12 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक विवेक मीणा के बड़े भाई चेतन मीणा बजरंग दल में सहमंत्री हैं। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या मौके पर हुए विवाद ने ही हिंसक रूप ले लिया।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के मुताबिक शुरुआती जानकारी में विवाद के दौरान अज्ञात बदमाशों की ओर से विवेक को गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल दोनों हमलावर फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मोमोज के ठेले पर ऐसा क्या विवाद हुआ, जिसने देखते ही देखते एक युवक की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed