{"_id":"5c23cae8bdec2256a770565c","slug":"61545849576-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को दी जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह लाख रुपये कीमत की चरस बरामद, दो गिरफ्तार
मेंहदावल पुलिस ने तुनिहवा चौराहे से पकड़ा एक किलो 400 ग्राम चरस
चोरी का सामान खरीदने वाला गोरखपुर जिले का एक सराफा कारोबारी भी पकड़ा गया
पकड़े गए चरस तस्कर पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने तुनिहवा चौराहे के पास से 25 रुपये के इनामी तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से एक किलो 450 ग्राम चरस (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये), 5400 रुपये नकद व बाइक बरामद की गई है। इसके अलावा पुलिस ने गोरखपुर जिले के कुसुम्ही बाजार से एक सराफा कारोबारी को भी ठगी से प्राप्त स्वर्ण आभूषण खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
बुधवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए एएसपी असित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेंहदावल पुलिस ने तुनिहवा चौराहे के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखकर पकड़ा। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम सुरेंद्र तिवारी है और वह गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के थुंही बाजार का रहने वाला है। बैग में रखकर चरस नेपाल से लेकर आ रहा है। उसने यह भी बताया कि 17 दिसंबर को उसने मेंहदावल कस्बे में एक महिला को झांसा देकर चेन, लॉकेट व मोबाइल ले लिया था। फोन को करमैनी घाट की तरफ जाते समय नदी में फेंक दिया था। चेन व लॉकेट को गोरखपुर जिले के कुसुम्ही बाजार के सराफा कारोबारी अनूप ठठेरा निवासी भौवापार थाना चौरीचौरा जनपद गोरखपुर को 12 हजार रुपये में बेचा था। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
अन्य जिलों में भी कर चुका है ठगी
पकड़े गए सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर आदि जिलों में भी महिलाओं को ठगी का शिकार बना चुका है। महिलाओं को झांसा देकर जेवरात लेकर भाग जाता है। इसे सुनारों से बेचकर मिले धन से नेपाल से चरस लाकर गोरखपुर व आसपास के अन्य जनपदों में बेचता है। उसने ग्राम खानीपुर थाना खजनी जनपद गोरखपुर में पत्नी के नाम जमीन भी खरीदा है जिस पर मकान निर्माण करा रहा है। बरामद बाइक उसने अपने साले के नाम पर नौसढ़ की बाइक एजेंसी से फाइनेंस कराया है।