फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दुधारा क्षेत्र की घटना

दुधारा क्षेत्र की घटना

Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र की घटना
लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी करके चोरी कर लेने के मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ राकेश यादव ने बताया कि क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी मुमताज अहमद पुत्र सरवल अली को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी मुमताज अहमद सेमरियावां ब्लॉक से पूर्व में प्रमुख का भी चुनाव लड़ चुके है। मुंबई से उप निरीक्षक किष्णा बाबर एवं दो सिपाही आए हुए है। आगे बताया कि महाराष्ट्र में तुफेल अहमद पुत्र बक्सुल्लाह के जरिए पकड़े गए आरोपी मुमताज अहमद के खिलाफ 14 सिंतबर 2017 बांग्ला स्टेट थाने में केस दर्ज कराया गया था। आरोप है कि तुफेल के घर से मुमताज एक लाख बाईस हजार नकदी एवं चार लाख का जेवर लेकर फरार हो गए थे। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़ित के घर पर मुमताज काम करते थे और उसी दौरान चोरी करके भाग आए। इनके खिलाफ चोरी,गबन और धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed