फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   5.40 lakh missing from the vault

तिजोरी से 5.40 लाख गायब

Mon, 11 Jul 2016 11:11 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 11 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
5.40 lakh missing from the vault
Rupee
 सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटे स्थित स्वांति फीलिंग स्टेशन की तिजोरी से 5. 40 लाख रुपये गायब होने का मामला  प्रकाश में आया। पंप के मैनेजर ने कांटे चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इधर पुलिस के शक की सुई पंप के कर्मियों पर ही है।
विज्ञापन


कांटे प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा के पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला का कांटे के पास स्वांति फीलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। रविवार को पंप के कैशियर ने बिक्री का पांच लाख चालीस हजार रुपये बैंग में रख कर तिजोरी में रखा था। 
विज्ञापन


सोमवार को तिजोरी से रुपये गायब होने की जानकारी हुई तो पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया। पंप मालिक पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने फोन पर जहां घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज कांटे को दी,वहीं बाद में पंप के मैनेजर  रवींद्र कुमार वर्मा ने घटना की तहरीर कांटे पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने बताया कि पंप के मैनेजर रवींद्र कुमार का आरोप था कि विक्री का पांच लाख चालीस हजार रुपये कैशियर रामहित ने रविवार को तिजोरी में रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को तिजोरी बंद होने के बाद भी उसमें रखे रुपये गायब थे। चौकी इंचार्ज ने बताया की इस घटना में प्रथमदृष्टया पंप कर्मियों की मिलीभगत लग रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जैसी स्थिति बनेगी, उसके अनुसार  कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed