{"_id":"5b3fa39d4f1c1b82698b4806","slug":"41530897309-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापेमारी, दो दुकानें सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद की दुकानों पर छापेमारी, दो दुकानें सीज
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खाद की दुकान पर अभिलेख की जांच करते एसडीएम और जिलाकृषि अधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांथा। ब्लॉक क्षेत्र के गोइठहा बाजार में बृहस्पतिवार को एसडीएम मेंहदावल की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान गोइठहा बाजार में बंद मिले दो खाद की दुकानों को सीज कर दिया गया। जबकि राजेडीहा बाजार में खाद की एक दुकान में स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला तथा पीओएस मशीन भी बंद थी। इस पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
एसडीएम मेंहदावल जसबीर सिंह यादव तथा जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सांथा ब्लॉक के गोइठहा बाजार तथा राजेडीहा बाजार में खाद की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान गोइठहा बाजार में यादव बीज भंडार तथा खान बीज भंडार की दुकान बंद मिलने पर सीज कर दिया गया। वहीं राजेडीहा बाजार में वर्मा खाद भंडार पर जांच दौरान स्टाक रजिस्टर नहीं मिला तथा मशीन भी बंद पाई गई, जिस पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दूसरी तरफ छापेमारी की भनक लगते ही क्षेत्र के सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकतर दुकानदार दुकान बंद कर लापता हो गए। एसडीएम ने कहा कि खाद की दुकानों पर मशीन की उपलब्धता जरूरी है। साथ ही दुकानदार स्टॉक रजिस्टर भी रखें। यदि शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उर्वरक की दुकानों पर हुई छापेमारी, नमूना लिया
हैंसर। डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने वृहस्पतिवार को उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी कर खाद का नमूना लिया। छापेमारी किए जाने की सूचना मिलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। कई बाजारों में टीम के पहुंचने पर दुकानें बंद मिली। एसडीएम बाबूराम चौधरी और भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम उमरिया बाजार में स्थित खाद की दुकान पर पहुंची। एसडीएम ने बताया कि उमरिया बाजार में धर्मात्मा और पटवा खाद भंडार पर डीएपी खाद का नमूना लिया गया। उसके बाद चपरा पूर्वी, अशरफपुर, हैंसर आदि बाजारों में पहुंचकर खाद की दुकानों को देखा तो बंद पाई गई। एसडीएम ने कहा कि खाद का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।