{"_id":"6a971d70e52d33f741084826","slug":"ankit-murder-case-delhi-airport-searched-in-search-of-satyam-and-aryan-shamli-news-c-26-1-sal1002-173126-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड : सत्यम-आर्यन की तलाश में दिल्ली हवाई अड्डा खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड : सत्यम-आर्यन की तलाश में दिल्ली हवाई अड्डा खंगाला
Wed, 02 Sep 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
शामली। अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे करनाल के शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डा खंगाला। दोनों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी कई स्थानों पर उनकी तलाश के लिए दबिश दी।
अंकित हत्याकांड के बाद से सत्यम और आर्यन वांछित हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों विदेश भागने की फिराक में हैं। कनाडा में गोगी गिरोह के चिराग और मोंटी के होने की जानकारी है, जो गिरोह का संचालन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस हवाई अड्डे समेत अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी कर रही है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह के संबंध में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। वांछित निशानेबाजों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हवाई अड्डे पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी लगातार कर रहे मामले की निगरानी
अंकित हत्याकांड की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार निगरानी कर रहे हैं। शासन स्तर से भी मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक और अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी भी पुलिस की गतिविधियों और जांच की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।
रेड कार्नर नोटिस किया जारी
पुलिस ने गोगी गिरोह के सदस्यों के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी कराया है। रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल की ओर से किसी ऐसे वांछित आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए जारी किया जाता है, जो किसी दूसरे देश में छिपा हो। इसके जरिए इंटरपोल अपने सदस्य देशों की पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना देती है और उसकी पहचान, लोकेशन व गिरफ्तारी में सहयोग मांगा जाता है।