फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   4 injured in Qurel.

जमीन से जुड़े विवाद में मारपीट, चार घायल

Thu, 02 Jun 2016 12:33 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Thu, 02 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
4 injured in Qurel.
मारपीट में चार घायल - फोटो : अमर उजाला
धनघटा,  महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर खुर्द गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले नाथनगर सीएचसी ले जाया गया। जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एक पक्ष की तरफ से पुलिस ने  16 लोगों पर बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिलने की बात पुलिस बता रही है।

 विश्वनाथपुर खुर्द गांव निवासी राजाराम मौर्य और लालसा मौर्य के बीच लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।
इसी विवाद को लेकर पूर्व में दोनों पक्ष कई बार आपस में मारपीट कर चुके हैं। बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। पीड़ित राजाराम मौर्य ने तहरीर में कहा है कि एक जून की सुबह करीब 8.20 बजे वह बेलाडीह से साइकिल से वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही रामनयन मौर्य के घर के करीब पहुंचा पुरानी रंजिश लेकर अनिल, अशोक, सुरेंद्र, जयहिंद, उदयभान मौर्य, राजेश, महेंद्र, रामचंद्र, इंद्रेश उर्फ राकेश मौर्य, चौथी मौर्य, आकाश मौर्य, बृजभान, सुमन निवासी  रिंकू यादव निवासी विश्वनाथपुर कला आदि अचानक रामनयन के घर से निकलकर उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गालीगलौज देते हुए लोग जान से मारने की नीयत से लाठी, डंड़ा, भाला, फरसा से हमला कर दिया। इस पर वह शोर मचाते हुए अपने घर की तरफ भागने लगे।
आरोप है कि उसी समय शोर सुनकर उसके भाई धर्मेन्द्र मौर्य, झीनक मौर्य, रविंद्र मौर्य उन्हें बचाने आए तो उन्हें भी लोग मारने पीटने लगे। वह भाईयों के साथ भागकर अपने घर में घुस गए तो पीछे हमलावर भी 

आ धमके। 
घर में घुसकर चारों लोगों को मारापीटा। शोर सुनकर गांव के काफी लोग आ गए और बीचबचाव किया। तब आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि मारपीट के मामले में 16 लोगों के खिलाफ घर में घुस कर मारने-पीटने और बलवा का केस दर्ज कर लिया गया है। अभी दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed