{"_id":"5b9403fe867a557ed20b12c5","slug":"31536427006-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधारा थाने के सिपाही की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुधारा थाने के सिपाही की हार्ट अटैक से मौत
Santkabirnagar
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा थाने में तैनात एक सिपाही की हार्ट अटैक से शुक्रवार की रात में मौत हो गई। सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। शनिवार को सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराकर राजकीय सम्मान के साथ उसके पैतृक गांव भेज दिया। सिपाही की मौत से पुलिस कर्मियों में शोक है।
महराजगंज जनपद के फरेंदा बुजुर्ग (गुजर पुरवा) थाना फरेंद निवासी उमेश यादव (51) पुत्र स्वर्गीय घोलर की तैनाती दुधारा थाने में सिपाही के पद पर थी। शुक्रवार की रात वह ड्यूटी से वापस आए और कमरे में सोने चले गए। रात करीब 12 बजे सीने में दर्द हुआ तो उन्होंने अपने साथी सिपाही को सूूचना दी। एसओ दुधारा करुणाकर पांडेय ने बताया कि सिपाही को तत्काल सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि सिपाही उमेश यादव की दुधारा थाने में पांच अगस्त 2017 को तैनाती हुई थी। वे काफी मिलनसार किस्म के व्यक्ति थे। सिपाही की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो वे रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। उमेश यादव के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी किसमती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन लाया गया और एसपी आकाश तोमर, एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, आरआई अशोक सिंह आदि पुलिस अफसरों व कर्मियों ने सलामी दी।