फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   boy felldown in pond and dead

तालाब में गिरने से बालक की मौत

Mon, 06 Aug 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
boy felldown in pond and dead
drowned
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिटिया कला में रविवार को खेलते समय तालाब में गिरने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। तालाब में गिरने की सूचना पर परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बालक को तालाब से निकालकर सीएचसी मेंहदावल लाए। चिकित्सकों ने देेखते हुए उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिटिया कला निवासी पंचराम कनौजिया का आठ वर्षीय पुत्र विक्की रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्चों के साथ खेलते हुए अपने मकान के पीछे स्थित तालाब के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


इस दौरान वह खेलते खेलते तालाब के किनारे पहुंचा और उसका पैर फिसल गया जिससे वह तालाब में गिर गया। बच्चों ने शोर मचाया और दौड़ कर इसकी सूचना परिजनों को दी। ग्रामीणों के साथ मौके पर परिजन पहुंच गए और तालाब से बच्चे को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे सीएचसी मेंहदावल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने देखते ही बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजन शव को लेकर गांव आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। विक्की की मौत से पिता समेत परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed