{"_id":"5c72e1b9bdec2225060d8dc3","slug":"191551032761-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव
बखिरा क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव का मामला
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत पर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
मंझरिया पठान निवासी कन्हैया ने बताया कि 18 वर्षीय छोटा भाई मंदीप ठेला लगाकर मूंगफली और नमकीन आदि बेचने का कार्य करता था। शनिवार को वह बस्ती जिले में बारात में गया था। रविवार सुबह उसने भाभी से खाना मांगकर खाया और कमरे में सोने चला गया। 11 बजे के करीब उसका भांजा आया और कमरे के खिड़की से देखा तो मंदीप का शव छत के कुंडे से लटक रहा था। उसने शोर मचाया तो परिवार और अगल-बगल के लोग दौड़ कर कमरे में पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना बखिरा पुलिस को दी। मौके पर दुर्गजोत चौकी इंचार्ज रणविजय सिंह पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक के मौत की हर पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।