फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Youth stabbed to death following a dispute

Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth stabbed to death following a dispute
राजू की फ़ाइल फोटो
मेंहदावल/ बेलहर। थाना क्षेत्र के जंगल दशहर गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने वारदात को अंजाम दिया। बीच-बचाव में पत्नी को भी चोट आई है।
विज्ञापन

जंगल दशहर निवासी राजू कन्नौजिया (35) पुत्र रामनरायन लंबे समय से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह मुंबई से घर लौटा था। गांव के एक पड़ोसी से उसका पुराना विवाद चल रहा था।रात करीब 9.30 बजे दोनों आमने-सामने आ गए और आरोपी ने चाकू निकालकर राजू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख सुनकर पत्नी मंजू दौड़ी तो उसे भी धक्का देकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में राजू को ग्रामीण सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर बेलहर कला पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एएसपी सुशील कुमार सिंह भी अस्पताल पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर गांव में बेलहर कला के अलावा दो अन्य थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed