{"_id":"5c605a83bdec2229d2397b2e","slug":"181549818499-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदगंज दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोविंदगंज दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदगंज दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
धनघटा पुलिस ने हरिवंशपुर गांव के बाहर बंधे के पास एक व्यक्ति से बरामद किया
गोविंदगंज बाजार में 16 जनवरी को दो लोगों की हुई थी हत्या
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के गोविंदगंज में हुए दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही एक आरोपी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसपी आकाश तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 16 जनवरी को धनघटा क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार में सलमान और सर्वेश यादव की हत्या हो गई थी। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल तभी से गायब था। पुलिस पिस्टल की तलाश कर रही थी। नौ फरवरी की शाम धनघटा एसओ मनोज कुमार त्रिपाठी अपने सहयोगियों के साथ हरिवंशपुर गांव के बाहर बंधे के पास से रवि कुमार पुत्र रामचंदर निवासी हरिवंशपुर धनघटा को गिरफ्तार किया। उसके पास से पिस्टल बरामद हुआ। पूछताछ में रवि ने बताया कि 16 जनवरी की शाम वह सब्जी लेने गोविंदगंज बाजार गया था। जहां पुरानी रंजिश में हड़ियामाफी के रहने वाले सलमान ने सर्वेश यादव को पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी और भागने लगा। कुछ लोगों ने उसका पीछा किया और पकड़कर ईंट-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया और सलमान से पिस्टल छीनकर उसे दे दिया। उसने पिस्टल घर में छिपाकर रख दिया, पुलिस लगातार पिस्टल खोज रही थी। डर की वजह से वह पिस्टल नदी के पास छिपानेे जा रहा था तभी पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पर शस्त्र अधिनियम व हत्या के अहम साक्ष्य पिस्टल छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।