{"_id":"5bafb9b5867a557f565e5943","slug":"181538242997-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक दिया
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित पिता को तहसीलदार ने दिया चेक
-मार्च में करंट लगने से हुई थी किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। क्षेत्र के कोडऱा गांव निवासी मृतक किशोर के पीड़ित पिता को तहसीलदार वंदना पांडेय ने शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
29 मार्च कोड़रा गांव के रहने वाले नीतीन पुत्र दुर्यविजय 15 वर्ष की मौत गांव के बाहर लटक रहे विद्युत तार के स्पर्श होने से हो गई थी। ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने किशोरी की मौत के लिए विद्युत विभाग के लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए पीडित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की मांग की थी। प्रधान का कहना था कि गांव के बाहर हाई बोल्टेज तार एक माह से लटक रहा था। जिसे ठीक करने के लिए विद्युत विभाग के लोगों से बार बार कहा जाता रहा, लेकिन वह ध्यान नही दिए। जिसके कारण किशोर नीतीन की जान चली गई। तहसीलदार वंदना पांडेय ने बताया कि विद्युत विभाग ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये देने के लिए चेक मुहैया कराया जिसे मृतक के पिता को दे दिया गया।