फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman allegedly forced to drink acid over dowry; condition critical.

Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता को तेजाब पिलाने का आरोप, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman allegedly forced to drink acid over dowry; condition critical.
कुंदरकी। दहेज के लिए एक विवाहिता को तेजाब पिलाने का गंभीर मामला थाने तक पहुंचा है। पुलिस ने पति समेत चार ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के मोहल्ला पैटपुरा निवासी रामपाल सिंह ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बेटी सलोनी की शादी 22 नवंबर 2025 को कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम हाशा नगला निवासी रोहित कुमार के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज दिया था लेकिन उसकी बेटी के ससुराल वाले दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। जिसको लेकर उसकी बेटी को आए दिन तीन लाख रुपये व एक बुलेट लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। रामपाल सिंह का आरोप है कि 20 सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी बेटी को आरोपी पति रोहित कुमार, सास प्रवेश देवी, ससुर चौखे सिंह और देवर राहुल कुमार ने दहेज के लाने के लिए बहुत बेरहमी से मारा और जान से मारने के इरादे से चारों ने मिलकर तेजाब पिला दिया। उसकी बेटी ने सारी घटना मुझे फोन पर दी। परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो बेटी मरणासन में पड़ी थी। जिसकी मेरे बेटे ने वीडियो बना ली और एचएस अस्पताल बाईपास में भर्ती कराया। यहां पर अस्पताल वालों ने उसकी गंभीर हालत देख भर्ती करने से मना कर दिया तो उसके बाद टीएमयू हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो वहां पर डॉक्टर ने देखते ही मेरठ ले जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

अब बेटी सलोनी मेरठ के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि रिपोर्ट की विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed