{"_id":"6ab1982cf1d6bef140002bae","slug":"crore-fraud-fir-registered-against-five-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1071882-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: डेवलपर्स पर 2.50 करोड़ की ठगी का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: डेवलपर्स पर 2.50 करोड़ की ठगी का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Tue, 22 Sep 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में पुलिस ने देहरादून के थाना बसंत विहार क्षेत्र के जीएमएस रोड निवासी समीर खान, सलीम खान, सिकंदर, धीरज शर्मा और कांवली रोड निवासी जोगेंद्र सिंह पुंडीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि एसएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में विकासनगर के एनफील्ड लॉन निवासी अरुण पुंडीर ने शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में मौजा खुशहालपुर स्थित भूमि उन्हें दिखाई गई थी। इसके बदले उन्होंने और उनके साथियों ने घाटी डेवलपर्स फर्म के निदेशक समीर खान के खाते में आरटीजीएस, एनईएफटी और चेक से कुल 47.90 लाख रुपये जमा कराए। इसके अलावा 2.03 करोड़ रुपये नकद कांवली निवासी जोगेंद्र सिंह पुंडीर के घर जाकर उनके माध्यम से निदेशक और उनके पिता सिकंदर खान को दिए गए।
शिकायत के अनुसार रकम लेने के बाद भी निदेशक ने अपने साथी सलीम खान और धीरज शर्मा के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।