फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   British woman mistreated at temple; police hush up the matter.

Agra News: मंदिर में ब्रिटिश महिला से अभद्रता, पुलिस ने किया रफा-दफा

Tue, 22 Sep 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
British woman mistreated at temple; police hush up the matter.
रुनकता (आगरा)। राधा अष्टमी पर सूरकुटी के पास एक मंदिर में दर्शन करने गई 68 वर्षीय ब्रिटिश महिला और युवक के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि 112 पर कॉल करने पर पुलिस पहुंच गई। बाद में चाैकी पुलिस भी आ गई। मगर कुछ ही देर में मामला रफा-दफा कर दिया गया। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। इसके बाद जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन

रुनकता निवासी विधि छात्र सौरभ सिंह ने बताया कि बड़े भाई भानु प्रताप सिंह एंकरिंग करते हैं। तीन साल पहले उनकी मुलाकात इंग्लैंड निवासी जूली वेंटले से हुई थी। दोनों में परिचय के बाद घर आना-जाना शुरू हो गया। वह जब भी भारत आती थीं, उनसे मिलकर जातीं। वह उन्हें अपनी मां की तरह मानने लगे। कुछ दिन पहले भी आई हुई थीं। साैरभ ने बताया कि 19 सितंबर की शाम मंदिर में जूली वेंटले के साथ दर्शन के लिए गए थे। आरोप है कि मंदिर परिसर में कुछ लोगों ने विदेशी महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विदेशी के साथ मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज व धक्कामुक्की की गई। मोबाइल छीनने की कोशिश करने के साथ एक व्यक्ति पर फावड़े से हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। किसी तरह उन्होंने खुद को बचाया। उन्होंने पिता नारायन सिंह को जानकारी दी। उन्होंने सूचना पर 112 पर कॉल कर दिया। इस पर पुलिस पहुंची। आरोप लगाया कि रुनकता पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया मगर कुछ ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गहरे आघात में विदेशी महिला, लिखा पत्र
साैरभ का कहना है कि जूली वेंटले की कोई संतान नहीं है। वह उनके भाई को अपने बेटे की तरह मानती हैं। घटना से वो काफी आहत हैं। मंदिर में जाने से रोकने से परेशान हैं जबकि सनातन धर्म में उनकी गहरी आस्था है। 20 सितंबर को इंग्लैंड लौट गईं। उन्होंने घटना के संबंध में एक पत्र भी छोड़ा है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। चाैकी प्रभारी के व्यवहार से काफी आहत हैं। उन्होंने मामले को रफा-दफा कर दिया।





- ब्रिटिश महिला के साथ अभद्रता का मामला गंभीर है। शिकायत पर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed