फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   FIR against five for attempting to take possession of a plot.

Mahendragarh-Narnaul News: प्लॉट पर कब्जे के प्रयास के आरोप में पांच पर एफआईआर

Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
FIR against five for attempting to take possession of a plot.
सफीदों। शिव कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जे के प्रयास और फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। रत्ताखेड़ा निवासी अनिल सैनी ने एफआईआर में बताया कि उन्होंने शिव कॉलोनी में आंबेडकर भवन के पास एक प्लॉट खरीदा था। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से दस लाख रुपये का ऋण लिया था। प्लॉट की रजिस्ट्री 29 मार्च 2024 को उनके नाम हो चुकी है और इंतकाल भी उनके नाम दर्ज है। आरोप है कि रजिस्ट्री के बाद जब प्लॉट पर मकान का निर्माण शुरू किया तो आंबेडकर भवन कमेटी से जुड़े कुछ लोगों ने निर्माण करने से रोक दिया। पुलिस के निर्देश पर प्लॉट की नवीनतम निशानदेही भी करवाई गई। आरोप लगाया कि उनके प्लॉट के सामने उनकी खरीदी हुई निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर दीवार निकालकर उसे आंबेडकर भवन में मिलाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले में धूप सिंह, सुनील, ओमप्रकाश नंबरदार, कर्मचंद और सुभाष चंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed