{"_id":"6ab1988cb14a52484001c817","slug":"body-of-bsc-student-missing-for-two-days-found-floating-in-a-well-jhansi-news-c-11-jhs1004-881917-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो दिन से लापता बीएससी छात्रा का शव कुएं में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो दिन से लापता बीएससी छात्रा का शव कुएं में उतराता मिला
विज्ञापन
-लापता बीएससी छात्रा पूजा जाटव का शव कुएं में मिला
झांसी। दो दिन से लापता बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा जाटव का शव सोमवार को कुएं में उतराता मिला। वह 19 सितंबर को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूजा जाटव (20) मध्य प्रदेश के दतिया जिले के पलोधर गांव की निवासी थी। वह बचपन से सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी में मामा ओमीशरण अहिरवार के घर रहती थी। पूजा दतिया के पीजी कॉलोनी में बीएससी अंतिम वर्ष में पढ़ रही थी।
19 सितंबर को दोपहर में वह मोबाइल घर छोड़कर खेत पर गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें कुएं के पास पूजा का दुपट्टा और चप्पल मिली। संदेह होने पर परिजनों ने कुएं में कांटा डालकर खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस की छानबीन
सोमवार सुबह आस-पड़ोस के लोगों ने कुएं में शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। कार्यवाहक सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने पूजा की मौत को आत्महत्या बताया है। पुलिस ने पूजा का मोबाइल जब्त कर मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।