{"_id":"59ecdec34f1c1bd0538b8c23","slug":"181508695747-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में दस लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में दस लोग घायल
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर/धनघटा। कोतवाली और महुली क्षेत्र में शनिवार की रात अलग-अलग जगह मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए मारपीट की घटना में 11 लोग घायल हो गए। वहीं डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और मूर्ति विसर्जन कराने जा रही भीड़ के बीच तीखी झड़प भी हुई। इससे नाराज लोगों ने मुखलिसपुर तिराहा पुलिस चौकी के पास जमकर नारेबाजी की। बाद में एसपी ने पहुंच कर लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।
महुुली क्षेत्र के कलेन हरदो गांव के बनपुरवा में लक्ष्मी प्रतिमा की स्थापित हुई थी। शनिवार को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस के लिए बनपुरवा गांव के लोग डीजे के धुन पर नाचते-गाते कटार घाट जा रहे थे। जैसे ही लोग कलेन हरदो गांव के सामने पहुंचे, नाचने को लेकर बनपुरवा और कलेन हरदो गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के कन्हैया पुत्र जगदंबा का हाथ टूट गया। जबकि जितेंद्र पुत्र रामशरन, प्रेमशीला पत्नी राजेंद्र व रोहित पुत्र सुखराज मामूली रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के धर्मराज यादव, रामशुभ यादव व रामकेश यादव घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। एसओ एसपी गौतम ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन गांव के लोग लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को ले जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद मारपीट कर लिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। बालूशासन गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र बाडू का आरोप है कि मूर्ति विसर्जन जुलूस में गांव के कुछ लोग शामिल होकर लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। आरोपियों ने उसे और भाई रामललित, रंगोली उर्फ गिरजेश पुत्र हरिवंश को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि डीजे का साउंड धीमी गति से बचाने की बात पुलिस कर्मी ने की तो लोग नारेबाजी करने लगे। उन्हें समझा दिया गया तो लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
मेंहदावल। क्षेत्र के जमुवट गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए कहासुनी के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक स्थिति गंभीर देखकर सीएची मेंहदावल के चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर डायल 100 व थाने की पुलिस मौंके पर पहुंच गई।
चर्चा है कि शनिवार को लक्ष्मी मूर्ति विर्सजन के दौरान युवकों के बीच नाचने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। रविवार को उसी मामले को लेकर बलिराम पुत्र सुक्खू व समानन्द पुत्र मंगरु के परिवार के बीच वाद-विवाद के बाद लाठी चलने लगी। एक पक्ष के बलिराम, सुक्खू, राधे व लालमती घायल हो गईं। सूचना पर डायल 100 व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डा.लोकेश त्रिपाठी ने गंभीर रुप से घायल सुक्खू पुत्र मुसई उम्र 56 वर्ष को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज सीएचसी मेंहदावल पर चल रहा हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए फोर्स मौके पर भेजी गई थी। घायलों को सीएचसी भेजकर इलाज कराया जा रहा है। एक घायल को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया हैं। वैसे अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।