फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जलि अस्पताल में हुए हंगामा से संबंधित खबर--

जलि अस्पताल में हुए हंगामा से संबंधित खबर--

Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जलि अस्पताल में हुए हंगामा से संबंधित खबर--
जवान बेटे की मौत से बदहवाश हुई मां
विज्ञापन

विशाल के हाथ का लोहे का पाइप छू गया था एचटी लाइन से
घर बनवाने के लिए दरवाजे पर लग रहा था हैंडपंप
वर्ष 2004 में विशाल के पिता की भी हो गई थी मौत
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी विशाल सिंह (22) की मौत से मां विन्नी सिंह समेत पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। क्या पता था कि जिनके के लिए घर बनने जा रहा है, वहां लग रहा हैंडपंप ही मौत का कारण बन जाएगा।

संतोषपुर गांव निवासी विन्नी सिंह के पति विजय सिंह की वर्ष 2004 में ही मौत हो गई थी। चार बेटों विवेक, विकास, विशाल और आकाश को विन्नी सिंह ने बड़े जतन से पाला है। बड़ा बेटा विवेक सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सड़क से सटे जमीन पर घर बनवाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह हैंडपंप लगवाना था। विशाल ने लोहे का 20 फिट लंबा पाइप उठाया था। उसी दौरान आए एक फोन कॉल पर बात करने के चक्कर में उसका ध्यान भटका और हाथ में पकड़ा गया पाइप ऊपर उठा दिया। लोहे का पाइप सड़क के किनारे से गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार से छू गया। करंट लगने से विशाल झुलस गया। बेहोशी ही हालत में विशाल को घर व गांव वाले इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। पति की मौत के 14 वर्ष बाद जवान बेटे की मौत से विन्नी सिंह बदहवाश हो गई थीं। वह कभी बेटे का नाम लेकर चीख रही थीं तो कभी मोबाइल व बिजली के तारों को कोस रही थीं। घटना से हर कोई गमगीन था। गांव की महिलाएं संभालने का प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed