फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegations of conversion of Hindu youth, demand for action

Shamli News: हिंदू युवक के धर्मांतरण का आरोप, कार्रवाई की मांग

Fri, 04 Sep 2026 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 04 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of conversion of Hindu youth, demand for action
बाबरी (शामली)। गांव भदौड़ा में एक हिंदू युवक का धर्मांतरण कर मुस्लिम युवती से निकाह कराने का आरोप लगाया गया है। योग साधना आश्रम बघरा, मुजफ्फरनगर के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस से धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


स्वामी यशवीर महाराज का आरोप है कि हरियाणा के अंबाला से युवक को भंदौड़ा लाकर एक परिवार ने अपने घर में रखा। इसके बाद उसका धर्मांतरण कर मुस्लिम युवती से निकाह कराया गया। उन्होंने धर्मांतरण कराने वाले मौलवी और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को मामले की जानकारी थी, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने भदौड़ा गांव में बड़ी हिंदू पंचायत आयोजित करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


चार साल पहले गांव में आया था युवक
पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक करीब साढ़े तीन से चार साल पहले भदौड़ा आया था। जांच अधिकारी कुलदीप के अनुसार युवक प्रवेश पटना का रहने वाला है और मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसे गुलजार अंबाला से भदौड़ा लेकर आया था और वह गांव में ही रहने लगा था। निकाह की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed