फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jewelry worth four lakhs stolen from married woman's purse

Hardoi News: विवाहिता के पर्स से उड़ाए चार लाख के जेवर

Fri, 04 Sep 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth four lakhs stolen from married woman's purse
फोटो-34-हरिशंकर। संवाद
सांडी। 30 अगस्त को मायके से ससुराल जाते समय किसी महिला ने विवाहिता के पर्स से सोने का हार और चांदी की बिछुआ उड़ा दिए। इन जेवरों की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई गई है। महिला के ससुर का दावा है कि पांच दिन से वह थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बा निवासी हरिशंकर राजपूत ने बताया कि उनकी बहू अंजू राजपूत का मायका सांडी थाना क्षेत्र के कोले गांव में है। बीती तीस अगस्त की दोपहर अंजू राजपूत अपनी बहन छोटी बिटिया, चचेरी बहन कांती और पिंकी व बच्चों के साथ कोले से सीएनजी ऑटो पर सवार हुई थी। सांडी तिराहा से वह दूसरे ऑटो में हरपालपुर आने के लिए बैठी थी। इसी दौरान अंजू के बैग में रखा सोने का हार और चांदी का एक बिछुआ किसी महिला ने पार कर दिया। घटना का पता तब चला जब अंजू के मोबाइल पर एक कॉल आई और उसने पर्स से मोबाइल निकाला। अंजू ने फौरन ही इसकी जानकारी यूपी 112 पर देने के साथ परिजनों को भी अवगत कराया। परिजन अंजू को लेकर सांडी थाने भी गए, तो पुलिस ने जांच की बात कहकर लौटा दिया। हरिशंकर ने बताया कि पिछले पांच दिन से वह सांडी थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed