फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Axe attack on brother; case registered.

Sambhal News: भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Sep 2026 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Axe attack on brother; case registered.
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र में पत्नी और बच्चों से मारपीट का विरोध करने पर एक युवक ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना एक सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहल्ला पुर्वइयां में हुई। पीड़ित वजाहत अली ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सहाबत उर्फ प्रिंस कोई काम नहीं करता। वह अक्सर रुपये मांगने को लेकर घर में विवाद करता है। सहाबत अपनी पत्नी तबस्सुम और बच्चों के साथ भी मारपीट करता रहता है। घटना के दिन सहाबत अपनी पत्नी से रुपये मांग रहा था। पत्नी के मना करने पर वह उससे मारपीट करने लगा। वजाहत अली बीच-बचाव करने पहुंचे तो सहाबत ने उन पर हमला कर दिया। उसने लात-घूंसों, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वार किया।
विज्ञापन

हमले के बाद वजाहत अली के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी सहाबत जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed