फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस लाइन में किया निरीक्षा

पुलिस लाइन में किया निरीक्षा

Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में किया निरीक्षा
एसपी ने जाना पुलिस लाइन की व्यवस्था का हाल
विज्ञापन

11 से 25 जुलाई तक चलेगा पुलिस रिक्रूट का जेटीसी प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन की व्यवस्था का जायजा लिया। डायल-100 की गाड़ियों का हाल जाना और पुलिस रिस्पांस वाहन के बारे में भी पूछताछ की। एसपी ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, भोजनालय, आरक्षी बैरक, परिवहन शाखा तथा आगामी जेटीसी व आरटीसी के लिए बन शौचालय व बैरकों का निरीक्षण किया। आरआई को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 11 से 25 जुलाई तक पुलिस लाइन में पुलिस रिक्रूटों का जेटीसी प्रशिक्षण चलेगा। 120 पुरुष रिक्रूट और 30 महिला रिक्रूट आएंगी। बलिया, देवरिया और गाजीपुर जिले से यहां नए पुलिस कर्मी जेटीसी प्रशिक्षण के लिए आ रहे हैं। इसके बाद यहां आरटीसी प्रशिक्षण भी शुरू होगा। उसमें 200 रिक्रूट आएंगे। इसके लिए प्रतिसार निरीक्षक को व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया है। इसके पूर्व एसपी ने परेड की सलामी भी ली। इस दौरान सीओ सदर रमेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, डायल यूपी 100 प्रभारी कमला यादव और यातायात प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed