फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धनघटा पुलिस ने दर्ज किया केस

युवती की मौत के मामले में युवक पर केस दर्ज

Mon, 03 Jun 2019 11:38 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
धनघटा पुलिस ने दर्ज किया केस
Decision of court - फोटो : amar ujala
हैंसर। क्षेत्र के भरवल परवता गांव में प्रेमी से धोखा खाई युवती पिछले महीने मौत को गले लगा ली थी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की गुहार न्यायालय से लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर धनघटा पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके परिजनों पर धमकी, षड़यंत्र समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतका युवती की मां का आरोप है कि गांव निवासी युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फांस लिया। उसके बाद काफी दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनता रहा। इसी दौरान वह पुलिस में भर्ती हो गया। बेटी जब शादी के लिए दबाव बनाई तो शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं युवक के परिवार के लोग भी नीलम को तरह-तरह की धमकी व ताना देकर तंग करने लगे। जिससे आजिज आकर बेटी ने 18 अप्रैल को आत्महत्या कर लिया। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि युवक जालधंर के खिलाफ दुष्कर्म व उसके मां बाप व भाई के विरुद्घ धमकी देने, षड़यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed