{"_id":"5cf3fd56bdec22074b0aa8a6","slug":"15594939711-khalilabad-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
Sun, 02 Jun 2019 10:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के महला के ग्रामीणों ने गांव से देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
बखिरा। रविवार को क्षेत्र के महला गांव के ग्रामीणों ने सरकारी देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर बखिरा-सहजनवां मार्ग जाम कर दिया। एक घंटे तक ग्रामीणों के जाम से यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर सौदागर राय को मांग संबंधी एक ज्ञापन सौंपा। पुलिस द्वारा शराब की दुकान शीघ्र हटवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि देशी शराब की दुकान का लाइसेंस पकड़िया गांव के नाम से है जबकि दुकान को महला में चलाया जा रहा है। अवैध रुप से महला गांव में चल रहे इस देशी शराब की दुकान से गांव की महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शराबी महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। मना करने पर गाली गलौज के साथ मारपीट पर आमादा हो जाते है। शराब की दुकान मुख्य सड़क से नजदीक होने के कारण अक्सर सड़क पर दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है। शाम के समय गांव की महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। आए दिन होने वाले इस मुसीबत से निजात पाने के लिए शराब की दुकान अन्यत्र स्थापित किया जाना जरूरी है। मौके पर पहुंचे बखिरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सौदागर राय, चौकी प्रभारी बखिरा मनोज सिंह, उपनिरीक्षक अरुण पांडेय, संजीत कुमार सिंह ने वार्ता कर जाम खुलवाया। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश साहनी, रमेश साहनी, रफीक, साबिर अली, निजाम, प्रदुम्न निषाद, शुभम साहनी, राहुल, सोनू, अबरार, शिवसागर, विशाल, प्रेमसागर आदि थे।