{"_id":"5c017a5fbdec2241a322fc06","slug":"151543600735-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द्घार्थनगर के रहने वाले है दोनो मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्द्घार्थनगर के रहने वाले है दोनो मृतक
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट से बाइक सवार दो युवकों की मौत
फोटो
कोतवाली क्षेत्र के मगहर के समीप हुई घटना
गोरखपुर से अपने घर सिद्घार्थनगर जा रहे थे बाइक सवार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/मगहर। मगहर के रैना पेपर मिल के पास नेशनल हाइवे पर बृहस्पतिवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवकों के घर पर सूचना भेजी।
सिद्घार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के मथौरा निवासी देवी प्रसाद पुत्र रामसुरेश 24 साथी अशोक कुमार पुत्र हरिशचंद निवासी मथौरा 27 के साथ बाइक से गोरखपुर किसी काम से गए थे। वह बृहस्पतिवार की देर रात बाइक से लौट रहे थे। मगहर के रैना पेपर मिल के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों ट्रक के नीचे आ गए। देवी प्रसाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मगहर पुलिस चौकी के सिपाही पहुंच गए और एंबुलेंस से घायल अशोक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिसकर्मियों ने फोन कर घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर वाले जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। देवी प्रसाद के चाचा रामनरेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।