{"_id":"599433394f1c1bf9208b478f","slug":"151502884665-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम की मौत पर हंगामा
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर (संतकबीरनगर)। सीएचसी मलौली में मंगलवार को डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उपचार के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने की सूचना पर एसडीएम,सीओ समेत दो थानों की पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाली। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। इस मामले पीड़ित पिता ने डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया।
क्षेत्र के किठीऊरी गांव के हरीप्रकाश दूबे के इकलौते सात वर्षीय बेटे प्रिंस को शनिवार की रात पेट दर्द की शिकायत शुरु हुई तो घर वाले सीएचसी मलौली ले गए। परिजनों का आरोप था कि सीएचसी मलौली के डॉक्टर आर बी गौड़ ने बेटे प्रिंस को पीलिया रोग होने की बात कहते हुए इलाज शुरु किए। दो दिन तक इलाज के बाद जब मासूम की हालत में सुधार नहीं दिखा तो डॉक्टर से रेफर करने के लिए कहा गया, लेकिन डॉक्टर रेफर न करके अपने निवास पर ले जाकर मासूम का इलाज करने लगे और जल्द ही ठीक कर देने का दावा किए। इसी बीच मंगलवार दोपहर प्रिंस की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों ने डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और थोडी ही देर तड़फ कर मासूम ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत पर वहां मौजूद परिवार के लोग सदमे में आ गए और रोने बिलखने लगे। थोड़ी ही देर बाद अगल- बगल के गांवों काफी लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप मढ़ते हुए उनके कक्ष में तोड़फोड़ शुरु कर दिया। मामला बढ़ता देख डॉक्टर आर बी गौड़ अपने को कमरे में बंद कर लिए। इसके बाद भी गुस्साई भीड उनके कमरे के बाहर खडी उनकी गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। उसके बाद एसओ सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि हरीप्रकाश दुबे की तहरीर पर सीएचसी मलौली के डॉक्टर आर बी गौड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।