फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   परेशान रही पुलिस

लूट और फायरिंग की सूचना पर हलकान रही पुलिस

Sun, 19 May 2019 10:30 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
परेशान रही पुलिस
CRIME SCENE
कांटे/संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुर्थिया में शनिवार की देर रात लूट और फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलकान रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो मामला फर्जी निकला। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

किसी ने शनिवार की रात कुर्थिया चौराहे पर एक व्यक्ति से 50 हजार की लूट व फायरिंग की सूचना कांटे पुलिस चौकी को दी। सूचना पर हरकत में आई कांटे पुलिस चौकी मौके पर पहुंची तो वहां पर कोई नहीं मिला। अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ लोग शराब के नशे में आपस में बवाल कर रहे थे। उसी में से किसी ने झूठी सूचना फैला दी कि लूट और फायरिंग हुई है। मामला झूठा मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। चौकी इंचार्ज कांटे मनोज पटेल ने बताया कि सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। तो पता चला कि कुछ शराबी आपस में बवाल कर रहे थे। लूट और फायरिंग जैसी कोई भी घटना नहीं हुई थी। मामला पूरी तरह से फर्जी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed