फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   युवक ने की आत्म हत्या की कोशिश

युवक ने की आत्म हत्या की कोशिश

Tue, 08 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवक ने की आत्म हत्या की कोशिश
युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

फोटो
बंद कमरे में मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई आग

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। सिकरी गांव निवासी एक युवक ने मंगलवार को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे पहले उसने अपना कमरा बंद कर लिया था। चीख-पुकार सुनकर अगल-बगल के लोगों ने फाटक तोड़कर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। गांव के लोगों ने बताया कि वह दो दिनों से जमकर शराब पी रहा था।

धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी 42 वर्षीय बेचन गांव में ठेले पर चाट-फुलकी बेचने का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसने कमरा बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पत्नी मायके है और मां कपड़ा धोने नहर पर गई थी। पड़ोसियों ने फाटक तोड़कर उसे बाहर निकाला और आग बुझाई। आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एसओ धर्मसिंहवा सौदागर राय ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। झुलसे हुए युवक का इलाज चल रहा है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed