फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गोकशी की घटना से इमलीडीहा गांव में तनाव

गोकशी की घटना से इमलीडीहा गांव में तनाव

Tue, 19 Mar 2019 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
गोकशी की घटना से इमलीडीहा गांव में तनाव
पशु वध के खिलाफ भड़का आक्रोश, पुलिस तैनात
विज्ञापन

- पुलिस ने प्रथम दृष्टया नीलगाय वध की बात कही

अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। पशु वध की सूचना पर मेंहदावल के इमलीडीहा तुनिहवा गांव में मंगलवार सुबह आक्रोश भड़क गया। होली का त्योहार और चुनाव को देखते हुए मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पशु अवशेषों को कब्जे में ले लिया। इस मौके पर पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण पशु वध की बात कह दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया नीलगाय वध की बात कह रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

इमलीडीहा तुनिहवा गांव के पश्चिम सीवान में मंगलवार सुबह लोगों ने पुआल से ढके दो पशुओं के शव देखे। सूचना फैलते ही गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। दो पशुओं के शव देखते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इसी दौरान कौशल त्रिपाठी, कमला यादव ने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ कपिल मुनि सिंह दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। इस पर एसओ ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाबुझा कर लोगों को शांत कराया। आरंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शवों को नीलगाय का बताया। एसओ ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन हो रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed