Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Head-on collision between car and bike; elderly man dies

Siddharthnagar News: कार और बाइक की आमन सामने टक्कर, वृद्ध की मौत

Fri, 27 Nov 2026 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between car and bike; elderly man dies
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र में नौगढ़-बांसी मार्ग पर करौंदा मसिना स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद निवासी देवमणि पाठक (60) किसी काम से नौगढ़ आए थे। बृहस्पतिवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। करौंदा मसिना पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि बांसी की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से भी टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार सवार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनकी मौत हो गई। एसओ शशिकांत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को थाने पहुंचा दिया गया है। र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed