Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   An SIT will investigate the case, with the post-mortem to be conducted under videography.

Fatehabad News: वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम एसआईटी करेगी मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
An SIT will investigate the case, with the post-mortem to be conducted under videography.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य संवाद
फतेहाबाद। रियल एस्टेट कारोबारी ईशान बाघला (26) की मौत की जांच अब एसआईटी करेगी। परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए एसपी निकिता खट्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। एसपी ने डीएसपी जयसिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने वीरवार का शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। शहर की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले श्याम सुंदर बाघला के इकलौते बेटे ईशान निवासी मॉडल टाउन का शव बुधवार को नहर से मिला था। बुधवार रात पुलिस ने उसके तीन दोस्तों अभिमन्यु, नितिन और हेमंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि ईशान बास्केटबाल खिलाड़ी था और उसे तैरना भी आता था। ऐसे में नहर में गिरने के बाद वह बाहर क्यों नहीं निकल पाया। परिवार ने घटना की परिस्थितियों पर संदेह जताया है और मामले की गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबूत जुटाने के लिए बुधवार देर शाम पुलिस टीम गांव बड़ोपल स्थित घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शहर की शिवपुरी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed