फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हालत में हो रहा सुधार

हालत में हो रहा सुधार

Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
हालत में हो रहा  सुधार
विषाक्त पकौड़ी खाने से बीमार हुए लोगों की हालत सुधरी
विज्ञापन

सभी लोगों को जल्द मिल जाएगी अस्पताल से छुट्टी
मेडिकल कॉलेज में चल रहा था सभी का इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। क्षेत्र के बरपरवा गांव में रविवार सुबह विषाक्त पकौड़ी खाने से बीमार हुए एक ही परिवार के जिन छह लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। जल्द ही सभी को घर आने की अनुमति मिल जाएगी।
बरपरवा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र सिंह के घर रविवार की सुबह पकौड़ी बनी थी। घर के छह सदस्यों महेंद्र सिंह, राकेश, स्मृति, श्यामलता, रामसंवारी और घरभरन की पकौड़ी खाते ही तबीयत बिगड़ गई। आननफानन सभी को सीएचसी मलौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। गांव के लोग जब महेंद्र सिंह की रसोई में पहुंचे तो वहां चूल्हे के नजदीक ही कीटनाशक दवा एम 45 का डिब्बा पड़ा था। आशंका जताई गई कि पकौड़ी तलने में सरसों के तेल की जगह इस पीले रंग के कीटनाशक का ही प्रयोग हो गया होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने साथ गए गांव के लोगों ने बताया कि अब सभी की हालत में काफी सुधार है और उम्मीद है कि सोमवार की रात में ही सभी को घर जाने की छूट मिल जाएगी। घर के मुखिया महेन्द्र सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सबने एकाध पकौड़ी ही खाई होगी कि सिर चकराना व उल्टी होना शुरू हो गया। मलौली सीएचसी पहुंचते-पहुंचते हालत गंभीर हो गई। ताकत प्राथमिक उपचार मिलने से हालत जल्दी सुधर गई। हालांकि पकौड़ी तलने में कीटनाशक का प्रयोग हो गया था या कुछ और गड़बड़ी हुई अभी इस सवाल पर परिवार के लोग कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। फिलहाल सभी सदस्यों की हालत सुधरने पर गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed