{"_id":"59bd24724f1c1bb1688b5065","slug":"131505567858-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के ऊपर गिरी दीवाल, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के ऊपर गिरी दीवाल, मौत
Updated Sat, 16 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहरौली (संतकबीरनगर)। दुधारा क्षेत्र के मूडाडीघा बेग में शनिवार की भोर में सोते समय दीवाल गिरने से एक 50 वर्षीय महिला उसमें दब गई। जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शाम को महिला का दाह संस्कार कर दिया।
मूडाडीहा बेग निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी पत्नी 50 वर्षीय राजमती रात में खाना खाने के बाद छप्पर के मकान में दीवाल से सटे सो रही थी। शनिवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी तो घर वालों की नींद खुल गई। जब दीवाल की तरफ देखा तो महिला उसमें दब गई थी। शोर मचाया तो अगल बगल के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उसकी पत्नी को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राजकुमार ने बताया कि उसके चार बेटे हरीश, चंद्रशेखर, जयहिंद, सोनू और तीन बेटियां कलावती, शीला और मीना हैं, जिसमें से अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। राजमती की मौत से उसके बेटे बेटी सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।