{"_id":"5b4246764f1c1bbc248b5439","slug":"121531070070-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर गोरखपुर के दंपती ने दस लोगों से 16 .24 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर गोरखपुर के दंपती ने दस लोगों से 16 .24 लाख की ठगी
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
100
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लोगों से 16 लाख 24 हजार रूपये की ठगी करने के आरोप में एक दंपती समेत चार लोगों पर रविवार की रात धर्मसिंहवा पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर रणविजय सिंह ने बताया कि रामनगीना राय निवासी गौरीराई ने आरोप मढ़ा है कि गोरखपुर के तारा मंडल की रहने वाली पूनम मिश्रा पत्नी दया शंकर मिश्रा ओम शाही नाथ जागृति विकास संस्थान का कार्यालय बाईपास रोड खलीलाबाद में चलाती थी। आरोप है कि पूनम मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग में छह लोगों को जिला कोआर्डिनेटर पद पर और चार लोगों को ब्लॉक कोआर्डिनेटर पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख 24 हजार रूपये ले लिया। पीड़ित रामनगीना राय, निवासी गौरीराई, मोहम्मद सलीम धर्मसिंहवा, देश दीपक पांडेय गोरखपुर, जर्रार अहमद मेंहदूूपार, नवीन श्रीवास्तव गोरखपुर, रंजीत कुमार सोनी धर्मसिंहवा, प्रिंस शुक्ला मेंहदूपार, रामबचन, हेतराम, प्रतिमा राय गौरीराई को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया। ब्लॉक कोर्डिनेटर पद पर नियुक्त लोगों को 12,500 रुपये और जिला कोआर्डिनेट पद पर नियुक्त लोगों को 35,500 रूपये प्रतिमाह मानेदय देने का वादा भी किया था। चेक के माध्यम से दस लोगों को एक महीने का मानदेय भी दिया। 4000 रुपये प्रतिमाह जीपीएफ की कटौती भी करने की जानकारी दी। आरोप है कि पांच लोगों के खाते में मानदेय की धनराशि पहुंची, लेकिन अन्य लोगों के खाते में चेक बाउंस होने की वजह से पैसा खाते में नहीं पहुंचा। आरोप है कि दस लोगों के साथ पूनम मिश्रा ,उनके पति दयाशंकर मिश्रा, सहयोगी रमेश चंद्रा व अन्य ने फ्राड करके 16 लाख 24 हजार रूपये ठग लिया। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश के बाद इस मामले में संस्था की डायरेक्टर पूनम मिश्रा,उनके पति दयाशकर मिश्रा , सहयोगी रमेशचंद्रा समेत चार लोगों के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया।