{"_id":"6b0871347a0fb6b02e0d9167","slug":"rs-5530-lakh-snatched-in-the-name-of-selling-a-plot-gonda-news-c-100-1-slko1026-170626-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्लाॅट बेचने के नाम पर 55.30 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्लाॅट बेचने के नाम पर 55.30 लाख रुपये हड़पे
Thu, 26 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जमीन बेचने के नाम पर 55.30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने श्रीवास्तु मां इन्फ्रा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के चार निदेशकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी अजय कुमार मिश्र वर्तमान में मोतीगंज के मुटेहना गांव में रहते हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम इस्माइलपुर एहतमाली में 4500 वर्गफुट जमीन खरीदने के लिए कंपनी के निदेशक अंबिका गुप्ता से 76.45 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके लिए तीन जनवरी 2024 को सात लाख और दो फरवरी को पांच लाख रुपये देकर प्लॉट बुक कराया था। आरोप है कि 13 फरवरी 2024 को हुए इकरारनामे के अनुसार, 2000 वर्गफुट जमीन का बैनामा मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में 12 लाख रुपये लेकर और शेष 2500 वर्गफुट का बैनामा जुलाई 2024 तक होना था। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अलग-अलग तिथियों में नकद और चेक से कुल 55.30 लाख रुपये दिए लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया गया। आरोप है कि 14 अगस्त 2026 को गोंडा कचहरी में आरोपियों ने बैनामा करने और रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में अंबिका गुप्ता, सरिता गुप्ता, दुर्गेश पाठक और डॉ. अशोक शुक्ल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है।